फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल शिक्षा विभाग: तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने पर 581 टीजीटी नियमित

Fri, 30 Apr 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में तीन साल का अनुबंध सेवाकाल पूरा करने वाले 581 टीजीटी नियमित कर दिए गए हैं। शुक्रवार शाम को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षकों को नियमित करने के निर्देश जारी किए। वहीं, हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के प्रांत संगठन मंत्री पवन मिश्रा, प्रांत अध्यक्ष पवन कुमार, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. मामराज पुंडीर, प्रांत महामंत्री विनोद सूद, प्रांत मीडिया प्रभारी दर्शन लाल सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर , शिक्षामंत्री  गोविंद ठाकुर , शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत अनुबंध टीजीटी की सेवाओं को नियमित करने पर आभार व्यक्त किया। 

विज्ञापन


विभागीय परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित
हिमाचल प्रदेश विभागीय परीक्षा बोर्ड ने कोविड-19 महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण 17 मई से आयोजित की जाने वाली विभागीय परीक्षा आगामी आदेश तक स्थगित कर दी है। विभागीय परीक्षा बोर्ड के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को जानकारी दी कि विभागीय परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि भी बढ़ा दी गई है। यह पहले 30 अप्रैल थी। इच्छुक परीक्षार्थी अब 31 मई तक ऑनलाइन माध्यम से मानव संपदा पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। विभागाध्यक्ष अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ओर से दिए गए आवेदनों को 7 जून तक ऑनलाइन प्रक्रिया से अनुमोदित कर पाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें