फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना तो खत्म हो जाएगा पर क्वारंटीन तोड़ने वालों को लगाने होंगे कोर्ट के चक्कर: डीजीपी

Tue, 12 May 2020 06:08 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
डीजीपी सीताराम मरडी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

डीजीपी सीताराम मरडी ने लोगों से अपील की है कि अगर उनके पड़ोस में दूसरे राज्य से आया व्यक्ति होम क्वारंटीन तोड़ता मिले तो उसका फोटो खींचकर 9459100100 पर व्हाट्सऐप कर सकते हैं। शिकायत करने वाले को सिर्फ क्वारंटीन तोड़ने वाले का ब्योरा देना होगा और पुलिस उस शिकायत पर बिना शिकायतकर्ता को शामिल किए कार्रवाई करेगी। डीजीपी ने सलाह दी कि एक समय के बाद कोरोना खत्म हो जाएगा और लोग वापस नौकरी पर जाएंगे।

विज्ञापन


लेकिन इस दौरान अगर उन्होंने क्वारंटीन तोड़ा तो पुलिस मामला दर्ज करेगी और फिर उन्हें नौकरी के दौरान सामान्य हालात में भी बार-बार कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। डीजीपी ने कहा कि चंबा में होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने की वजह से एक कोरोना पॉजिटिव पिता ने अपनी ही बेटी को पॉजिटिव कर दिया। इसी तरह चंबा में बाहर से आए एक युवक ने शराब पार्टी कर होम क्वारंटीन तोड़ा और अपने दोस्तों को ही मुश्किल में डाल दिया। डीजीपी ने कहा कि ऐसे लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मामले भी दर्ज किए जा रहे हैं। 

सिगरेट न पीएं, जिंदगी को होगा खतरा
डीजीपी ने चंबा में एक कोरोना पॉजिटिव युवक द्वारा सिगरेट पीकर साथियों से बांटने का उदाहरण देकर कहा कि सिगरेट या किसी अन्य चीज को किसी दूसरे के साथ साझा न करें। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इन हालात में सिगरेट पीना बेहद खतरनाक है। कुछ समय तक बाल या दाढ़ी बाहर बनवाने से बचने की भी सलाह दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें