फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव आस्था: बर्फबारी के बीच देवता की पालकी के साथ 12 किलोमीटर पैदल चले देवलू, वीडियो वायरल

Wed, 28 Jan 2026 10:12 AM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बालीचौकी (मंडी)।

सार

मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के बीच भी लोगों की देव आस्था में कोई कमी नहीं आई।
विज्ञापन
देवता श्री चुंजवाला की पालकी के साथ देवलू। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के बालीचौकी क्षेत्र में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के बीच भी लोगों की देव आस्था में कोई कमी नहीं आई। उपमंडल बालीचौकी क्षेत्र के प्रसिद्ध आराध्य देवता श्री चुंजवाला को मंगलवार को देवधार से शिवाड़ी तक करीब 12 किलोमीटर पैदल यात्रा कर देउली स्थल पहुंचाया गया। इस दौरान आसमान से लगातार बर्फ गिरती रही और कई स्थानों पर एक फीट से अधिक बर्फ जम गई थी, इसके बावजूद देवलू पूरे श्रद्धा भाव के साथ देवता के साथ चलते रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि शिवाड़ी में देवता के एक भक्त की निजी देउली थी, जिसके लिए यह यात्रा की गई। क्षेत्र में जहां आम लोग खराब मौसम के कारण घरों में ही कैद रहे और बाहर निकलने से बचते नजर आए, वहीं दर्जनों देवलू बर्फबारी और तेज बर्फीली हवाओं की परवाह किए बिना देवता के साथ चलते रहे। आश्चर्य की बात यह रही कि इतनी ठंड और कठिन परिस्थितियों के बावजूद किसी भी देवलू को थकान या परेशानी महसूस नहीं हुई। देवता चुंजवाला के देवलू ओम प्रकाश ने बताया कि मंगलवार को देवधार से शिवाड़ी तक की यात्रा भारी तूफान और बर्फबारी के बीच पूरी की गई, लेकिन सभी देवलू देव भक्ति में इतने लीन थे कि मौसम की कठोरता का एहसास ही नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि यही अटूट आस्था हिमाचल को देवभूमि बनाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें