वहीं, सिरमौर के पांवटा साहिब तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रह रहे 33 जमातियों के फाइनल सैंपल लिए गए हैं। लैब से रिपोर्ट निगेटिव आने पर इन्हें घर भेजा जा सकता है। इसी क्वारंटीन सेंटर के दो जमाती कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। जिसमें से एक की रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 33 जमातियों के सैंपल लिए है। तीसरी सैंपल रिपोर्ट पर पूरी सिरमौर जिले की नजर टिकी है। सिरमौर में देश के हरियाणा, दिल्ली और हिमाचल से पांवटा के विभिन्न क्षेत्रों से धर्म प्रचार को पहुंचे 35 जमातियों को तारुवाला क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। इन जमातियों के 7 अप्रैल 2020 को सैंपल लिए गए थे।
जिसमें एक जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर बद्दी शिफ्ट किया गया था। 22 अप्रैल को इस संक्रमित जमाती की रिपोर्ट निगेटिव आई थी। इस जमाती को सोलन में ही क्वारंटीन पर रखा गया था। लेकिन, उसी दिन रात को पांवटा के तारुवाला सेंटर में 1 और जमाती की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद पांवटा के तारुवाला के सभी शेष 33 जमातियों को क्वारंटीन अवधि को बढ़ा दिया गया था। मंगलवार को जिला प्रशासन के निर्देशों पर बीएमओ राजपुर डॉ. अजय देयोल की टीम ने तारुवाला क्वारंटीन सेंटर के 33 जमातियों के फिर से सैंपल लेकर शिमला लैब में जांच को भेज दिए हैं। उधर, सीएमओ सिरमौर डॉ. केके पराशर ने भी इसकी पुष्टि की है।