केंद्र ने प्रदेश के 218 उच्च और माध्यमिक स्कूलों में आईसीटी लैब सुविधा देने को मंजूरी दी है। 2740 उच्च और 2137 माध्यमिक स्कूलों में आईसीटी लैब पहले से ही हैं। 200 स्कूलों में आईसीटी लैब की ई टेंडरिंग का कार्य जारी है। व्यावसायिक शिक्षा के लिए नौवीं से जमा दो कक्षा वाले 50 नए स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा शुरू होगी। वर्तमान में 953 स्कूलों में वोकेशनल शिक्षा दी जा रही है।
हर सरकारी स्कूल में बनेगा यूथ ईको क्लब
सभी सरकारी स्कूलों में यूथ ईको क्लब बनेंगे। केंद्र सरकार प्राइमरी स्कूल को पांच हजार रुपये, माध्यमिक के लिए पंद्रह हजार और वरिष्ठ स्कूलों के लिए 25 हजार रुपये की राशि सालाना देगी। पुस्तकालयों और खेलों के लिए पांच से बीस हजार का बजट मिलता रहेगा।
पीजीटी और प्रवक्ताओं को एनसीईआरटी देगा ट्रेनिंग
प्रदेश के पीजीटी और प्रवक्ताओं को एनसीईआरटी और राष्ट्रीय रिसोर्स पर्सन द्वारा गुणवत्ता और विद्यालय नेतृत्व का प्रशिक्षण मिलेगा। पहले यह प्रशिक्षण प्रारंभिक शिक्षा देने वाले शिक्षकों को मिलता था। केंद्र ने 35 बीआरसी भवनों की मरम्मत को भी राशि स्वीकृति की है।