फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 32 और कोरोना संक्रमितों की मौत, 2365 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Fri, 30 Apr 2021 10:21 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 99287 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 79310 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 18425 हो गए हैं और 1484 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 32 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों  की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में 10, शिमला चार, ऊना चार, सिरमौर तीन, मंडी तीन, किन्नौर दो, सोलन तीन, कुल्लू दो और हमीरपुर में एक की मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 2365 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इनमें से कांगड़ा जिले में 594, मंडी 375, सिरमौर 256, हमीरपुर 247, शिमला 213, सोलन 146, ऊना 155, चंबा 121, बिलासपुर 179, कुल्लू 42, लाहौल-स्पीति 22 और किन्नौर में 15 लोग पॉजिटिव आए हैं।

विज्ञापन

कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 99287 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 79310 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 18425 हो गए हैं और 1484 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 1153, चंबा 653, हमीरपुर 1460, कांगड़ा 4604, किन्नौर 170, कुल्लू 601, लाहौल-स्पीति 218, मंडी 2028, शिमला 1913, सिरमौर 1631, सोलन 2847 और ऊना जिले में 1147 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 1730 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 13715 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें