फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में 29 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, ओमिक्रॉन को लेकर अलर्ट

Thu, 23 Dec 2021 08:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 420 रह गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3854 पहुंच गया है। गुरुवार को 6071 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। वहीं, ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने गुरुवार को सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक की।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल में गुरुवार को 29 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।  प्रदेश में सक्रिय कोरोना मामलों की संख्या 420 रह गई है। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3854 पहुंच गया है। गुरुवार को 6071 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए।  

स्कूली विद्यार्थी आ रहे पॉजिटिव

उधर, प्रदेश में कोरोना स्कूली छात्रों को गिरफ्त में ले रहा है। 15 दिन के भीतर प्रदेश में 300 पॉजिटिव आए हैं। सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मेडिकल कॉलेजों, जिला अस्पताल प्रशासन को सतर्क रहने को कहा है। वार्डों में अतिरिक्त बेड की व्यवस्था के साथ छोटे वेंटिलेटर स्थापित करने को कहा है। ऑक्सीजन की भी पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सरकार का मानना है कि फरवरी, 2022 में कोरोना की तीसरी लहर आने की आशंका है। हालांकि, हिमाचल में शीतकालीन और ग्रीष्मकालीन स्कूल जनवरी से बंद होने जा रहे हैं। जिला शिमला, बिलासपुर, मंडी, हमीरपुर में यह मामले आ रहे हैं। प्रदेश सरकार ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि कोरोना नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ सख्ती से पेश आए।

विज्ञापन


पर्यटन स्थल और शहरी क्षेत्रों में बिना मास्क व्यक्तियों के पांच सौ रुपये तक चालान करने को कहा है। इसके चलते कांस्टेबल के पास चालान बुक दे दी गई है। ओमिक्रॉन की आशंका के चलते स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने गुरुवार को सीएमओ और वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षकों के साथ बैठक की। इसमें वैरिएंट को लेकर अलर्ट रहने को कहा गया है। उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा सुविधा और वार्डों में अतिरिक्त बेड लगाने को कहा है। आईजीएमसी और अन्य मेडिकल कॉलेजों में मरीजों को ऑब्जर्वेशन पर रखने के लिए व्यवस्था करने को कहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें