फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रिकॉर्ड 24 कोरोना संक्रमितों की मौत, 1477 नए पॉजिटिव, पूर्व सीएम वीरभद्र की रिपोर्ट निगेटिव

Fri, 23 Apr 2021 10:55 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84065 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 12246 हो गए हैं। अब तक 70519 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1267 की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को भी रिकॉर्ड 24 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में नौ कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज मंडी में पांच संक्रमितों की मौत हुई है। शिमला में तीन, सिरमौर तीन, जबकि हमीरपुर ,ऊना, चंबा और कुल्लू में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया। 22 अप्रैल को प्रदेश में 20 संक्रमितों की मौत हो गई थी। उधर, प्रदेश में 1477 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांगड़ा जिले में 330, सोलन 244, मंडी 198, हमीरपुर 190, शिमला 150, ऊना 112,  सिरमौर 111, चंबा 50,  बिलासपुर 44 , कुल्लू 48, लाहौल-स्पीति में चार नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 84065 पहुंच गया है। सक्रिय मामले अब 12246 हो गए हैं। अब तक 70519 संक्रमित ठीक हो चुके हैं और 1267 की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 576, चंबा 319, हमीरपुर 905, कांगड़ा 2926, किन्नौर 166, लाहौल-स्पीति 261, कुल्लू 434, मंडी 1050, शिमला 1230, सिरमौर 1075, सोलन 2276 और ऊना जिले में 1028 पहुंच गई है। 24 घंटों में 772 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 10079 सैंपल लिए गए।

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई
विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि मां भीमाकाली के आशीर्वाद से उनके पिता व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। विक्रमादित्य ने शुक्रवार को सोशल मीडिया में यह जानकारी देते हुए लिखा है कि उनके पिता का स्वास्थ्य अब ठीक है। जैसे ही अस्पताल के डॉक्टर छुट्टी देंगे, पू्र्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला लौट आएंगे। बता दें पूर्व सीएम वीरभद्र बीते दिनों कोरोना पॉजिटिव आने के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती हुए थे अब उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


होम आइसोलेशन में रहें या कोराना टेस्ट करवाएं प्रदेश लौटने वाले हिमाचली: सीएम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश लौटने आने वाले हिमाचलियों को सात दिन के लिए होम आइसोलेशन में रहने या फिर कोरोना टेस्ट करवाने की सलाह दी है। शुक्रवार शाम को सोशल मीडिया पर जारी संदेश में सीएम ने कहा कि इससे कोरोना को फैलने से रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों में भारी वृद्धि दर्ज की गई है। इसको देखते हुए एहतियात बरतने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें