फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 111 नए कोरोना पॉजिटिव, सक्रिय केस हजार से नीचे पहुंचे

Mon, 19 Jul 2021 09:34 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204516 पहुंच गया है। इनमें से 200036 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 969 रह गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 111 नए मामले आए हैं। चंबा जिले में 61, मंडी 17, शिमला 14, कांगड़ा 11, ऊना चार, बिलासपुर दो, हमीरपुर और कुल्लू में एक-एक नया मामला आया है। हालांकि सोमवार को किसी कोरोना संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई, जोकि राहत की बात है। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 163 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 204516 पहुंच गया है। इनमें से 200036 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 969 रह गए हैं। अब तक 3491 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 11549 सैंपल लिए गए। 

विज्ञापन


किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर       58 
चंबा             258
हमीरपुर         45
कांगड़ा          142 
किन्नौर          13 
कुल्लू            48 
लाहौल-स्पीति    10 
मंडी               162 
शिमला           149 
सिरमौर           5 
सोलन           50 
ऊना             29 


टीकाकरण का लक्ष्य पूरा नहीं कर पाया स्वास्थ्य विभाग
वहीं, हिमाचल में भारी बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने से सोमवार को 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों के लिए कोविड टीकाकरण अभियान के तहत तय लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाया। ऐसे में अब आने वाले दिनों में बचे हुए लोगों को वैक्सीन लगाकर टारगेट को पूरा किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 75000 लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, महज 34368 को वैक्सीन लग पाई है। स्वास्थ्य कर्मचारी सुबह 10 बजे वैक्सीन सेंटर पहुंचे, लेकिन बारिश ने लोगों का रास्ता रोक दिया। 

राज्य में 19 दिन बाद सोमवार 19 जुलाई से 18 से 40 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने का दिन निर्धारित किया गया था, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिलों में 700 केंद्र बनाए थे। दो हजार कर्मचारियों की ड्यूटियां लगाई गई थीं। भारी बारिश के कारण ज्यादातर लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए और इसी वजह से जिलों का टारगेट भी पूरा नहीं हो पाया। उल्लेखनीय है कि प्रदेश में 18 साल से ज्यादा आयु वर्ग के 12,35,866 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि कुल 31 लाख लोगों को इस श्रेणी में वेक्सीन लगनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें