फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 168 नए मामले, जानें सक्रिय केस

Sat, 18 Sep 2021 10:06 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3633 पहुंच गया है।  वहीं, अब तक कोरोना के 216813 मामले आ चुके हैं। इनमें से 211554 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1610 रह गए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 142 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10535 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई।  हमीरपुर जिले में 70 और 67 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, शनिवार को कोरोना के 168 नए मामले आए हैं। प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3633 पहुंच गया है।  वहीं, अब तक कोरोना के 216813 मामले आ चुके हैं। इनमें से 211554 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1610 रह गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 203, चंबा 33, हमीरपुर 347, कांगड़ा 392, किन्नौर 19, कुल्लू 41, लाहौल-स्पीति 12, मंडी 247, शिमला 188, सिरमौर पांच, सोलन 26 और ऊना में 97 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 142 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 10535 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


अब तक ब्लैक फंगस के 33 मामले आए
उधर, राज्य में अब तक ब्लैक फंगस(म्यूकोर्मिकोसिस) के कुल 33 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 10 जिला कांगड़ा, हमीरपुर सात, सोलन तीन, सिरमौर दो, शिमला पांच,मंडी चार, जबकि कुल्लू और बिलासपुर में एक-एक मामला आया है। 

पुलिस भर्ती में कोरोना शुल्क वसूल करने का किया विरोध
वहीं, पुलिस भर्ती में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोविड शुल्क के लिए जेब ढीली करनी होगी। इसके लिए 100 रुपये अतिरिक्त फीस देनी होगी। इसके विरोध में भारत की जनवादी नौजवान सभा मंडी जिला कमेटी ने उपायुक्त के माध्यम से सीएम को ज्ञापन सौंपा है। इसमें पुलिस भर्ती के कुछ निर्णयों पर आपत्ति जताकर छूट देने की मांग की है। नौजवान सभा के जिला सचिव सुरेश सरवाल, कोषाध्यक्ष अजय वैद्य, अंकुर, वेदप्रकाश, पूर्ण चंद, तीर्थ राज और दीपक ने ज्ञापन के माध्यम से नियमित वेतन प्रबंधन को आठ साल की बजाय तीन साल करने की मांग की है। तर्क है कि बाकी सभी विभागों में नियमित वेतन प्रबंधन का समय 3 वर्ष है इसलिए पुलिस विभाग में कार्यरत सभी कर्मचारियों को तीन साल में पक्का किया जाए। साथ ही मांग की गई कि अभ्यर्थियों से कोरोना प्रोटोकॉल का तहत बढ़ाई गई 100 रुपये फीस न ली जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें