फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में चार संक्रमितों की मौत, 262 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 16 Aug 2021 08:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 210419 पहुंच गया है। इनमें से  204167 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2695 हो गए हैं। अब तक 3535 संक्रमितों की मौत हुई है। 
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को चार और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। मेकशिफ्ट अस्पताल नेरचौक में 39 वर्षीय महिला, 59 और 80 वर्षीय संक्रमित पुरुष ने दम तोड़ दिया। वहीं, कांगड़ा में 63 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति की मौत हो गई।

विज्ञापन


 उधर, प्रदेश में कोरोना के 262 नए मामले आए हैं। मंडी जिले में 79, कांगड़ा 56, चंबा 33, हमीरपुर 29, शिमला 23,  कुल्लू 12, लाहौल-स्पीति 12, बिलासपुर 11, किन्नौर तीन, ऊना दो, सोलन व सिरमौर में एक-एक नया मामला आया है। मंडी में सात बच्चों व दो चिकित्सकों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। 

बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 334 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 210419 पहुंच गया है। इनमें से  204167 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 2695 हो गए हैं। अब तक 3535 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 10321  सैंपल लिए गए।
विज्ञापन


कहां कितने सक्रिस केस
हिमाचल में बढ़ते कोरोना मामलों को लेकर सरकार की चिंताएं बढ़ गई हैं। बिलासपुर जिले में 233, चंबा 604, हमीरपुर 250, कांगड़ा 498, किन्नौर 28, कुल्लू 137, लाहौल-स्पीति 59, मंडी 511, शिमला 296, सिरमौर 22, सोलन 30 और ऊना में 27 सक्रिय मामले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें