फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में एक माह की बच्ची समेत 66 कोरोना संक्रमितों की मौत, 2943 नए पॉजिटिव, 3362 मरीज हुए ठीक

Fri, 14 May 2021 10:32 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

हिमाचल प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 153717 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 111878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 39623 रह गए हैं और 2185 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में शुक्रवार को 66 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। कांगड़ा जिले में रिकॉर्ड 32 संक्रमितों की मौत हुई है। वहीं, हमीरपुर पांच, मंडी आठ, ऊना छह, शिमला पांच, सोलन चार, कुल्लू तीन, सिरमौर दो और चंबा में एक संक्रमित ने दम तोड़ा है। जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में एक माह की कोरोना पॉजिटिव बच्ची की भी मौत हो गई। उधर, प्रदेश में 2943 और लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से कांगड़ा 736, सोलन 316, बिलासपुर 343, चंबा 249, मंडी 266, शिमला 216, ऊना 292, हमीरपुर 200, सिरमौर 217, किन्नौर 27, कुल्लू 62 और लाहौल-स्पीति में 19 नए मामले आए हैं। कुल्लू जेल में दो कैदी भी पॉजिटिव आए हैं। बिलासपुर जिले में 62 बच्चे भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। हालांकि, पिछले दिनों के मुकाबले आज नए मामलों में कमी आई है। प्रदेश में रोज जहां चार हजार नए मामले आ रहे थे, वहीं शुक्रवार को केसों में करीब एक हजार की कमी दर्ज की गई है जोकि राहत की बात है। 

विज्ञापन


कहां कितने सक्रिय केस
इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 153717 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 111878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले अब 39623 रह गए हैं और 2185 संक्रमितों की मौत हुई है। बिलासपुर में कोरोना के सक्रिय केसों की संख्या 3078, चंबा 2309, हमीरपुर 2884, कांगड़ा 12272 , किन्नौर 375, कुल्लू 941, लाहौल-स्पीति 268, मंडी 4375, शिमला 3394, सिरमौर 3206, सोलन 3932 और ऊना जिले में 2589 पहुंच गई है। बीते 24 घंटों में 3362 संक्रमित ठीक हुए हैं। इस दौरान कोरोना की जांच के लिए 11388 लोगों के सैंपल लिए गए।

कोरोना संक्रमितों को घर पर दवाइयां और राशन देंगे पार्षद
वहीं, राजधानी शिमला में नगर निगम के पार्षद अब सैनिटाइजेशन के अलावा अपने-अपने वार्डों में घरों पर रहकर कोरोना संक्रमण का उपचार करवा रहे सैकड़ों लोगों को दवाइयां और राशन भी मुहैया करवाएंगे।  शहर में कोरोना संक्रमितों की मदद के लिए निगम के कई पार्षदों ने हाथ बढ़ाए हैं। सैनिटाइजेशन के बाद अब मेडिसिन किट और राशन तक संक्रमित लोगों को आसानी से पहुंचने लगा है। इसके लिए कई पार्षदों ने अपने वार्ड में आशा कार्यकर्ताओं और दूसरे लोगों की कमेटियां बना दी हैं।
विज्ञापन


यदि किसी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है और उसे अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत नहीं है, उसे घर पर ही उपचार दिया जा रहा है। पहले स्वास्थ्य केंद्रों से इन मरीजों तक दवाईयां उपलब्ध करवाने के लिए कर्मचारी तैनात किए जाते थे। लेकिन जब मामले ज्यादा बढ़ गए तो दवाईयां पहुंचाने में दिक्कत आने लगी थी। अब नगर निगम के कई पार्षदों ने इस काम के लिए कमेटियां बना दी हैं। नगर निगम की ओर से पार्षदों को वार्ड वाइज संक्रमित लोगों की लिस्ट दी जा रही है ताकि इन तक दवाईयां उपलब्ध हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें