फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 17 विद्यार्थियों समेत 38 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 14 Dec 2021 08:45 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हिमाचल  प्रदेश में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या 520 रह गई है। जबकि कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3845 पहुंच गया है। मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। वहीं, कोरोना की जांच के लिए 5134 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई। जिला शिमला के 63 वर्षीय पुरुष और 52 वर्षीय महिला ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश में 17 विद्यार्थियों समेत 38 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 520 रह गई है। जबकि कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा 3845 पहुंच गया है। वहीं, कोरोना की जांच के लिए 5134 लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


दो दिन में जेएनवी कुनिहार के 32 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित
वहीं, जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में मंगलवार को फिर 17 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। दो दिन में यहां 32 विद्यार्थी पॉजिटिव आए हैं। इससे विद्यालय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम एक बार फिर नवोदय विद्यालय पहुंची और उन स्टाफ कर्मियों व विद्यार्थियों के कोरोना टेस्ट लिए, जिनके सोमवार को टेस्ट नहीं हुए थे। विभाग ने विद्यालय में मंगलवार को 223 बच्चों के टेस्ट किए, जिसमें 17 बच्चे पॉजिटिव पाए गए। जबकि 35 आरटीपीसीआर टेस्ट स्टाफ के किए गए, जिनके सैंपल कसौली भेजे गए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें