हिमाचल प्रदेश में शनिवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। शिमला जिले में चार, जबकि कांगड़ा, मंडी, चंबा, सिरमौर और सोलन में दो-दो, वहीं, ऊना, कुल्लू व हमीरपुर में एक-एक संक्रमित ने दम तोड़ा। उधर, प्रदेश में नए कोरोना मामलों में कमी दर्ज की गई है। करीब 65 दिनों बाद एक दिन में 383 नए पॉजिटिव मरीज आए हैं। इससे पहले छह अप्रैल को 380 और सात को 514 नए मामले आए थे। इसके बाद आंकड़ा लगातार बढ़ता रहा। शनिवार को कांगड़ा जिले में 116, मंडी 60, शिमला 44, चंबा 33, सिरमौर 25, सोलन 23, ऊना 25, हमीरपुर 15, बिलासपुर 17, किन्नौर 10, कुल्लू आठ और लाहौल-स्पीति में सात नए मामले आए हैं।
बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 830 मरीजों ने कोरोना को मात दी। अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 198313 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 189522 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 5402 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3368 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 20910 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा में ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 1180
शिमला 617
सोलन 383
मंडी 777
चंबा 620
सिरमौर 346
ऊना 411
बिलासपुर 156
हमीरपुर 432
कुल्लू 276
किन्नौर 145
लाहौल-स्पीति 59