फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह को लेकर अफवाह फैलाने पर मामला दर्ज

Sat, 12 Jun 2021 08:25 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

शुक्रवार देर शाम एक झूठी खबर सोशल मीडिया में फैला दी। सोशल मीडिया पर लिखा कोरोना की जंग हारे हजारों दिलों की धड़कन एक्स चीफ मिनिस्टर राजा वीरभद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह नो मोर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना संक्रमण से लड़ रहे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को लेकर अफवाह फैलाना भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर डाली पोस्ट के आधार पर सोलन में एफआईआर दर्ज हुई है। यह एफआईआर नगर निगम के उपमहापौर राजीव कुमार कौड़ा ने दर्ज करवाई है। उन्होंने शिकायत में जानबूझ कर अफवाह फैलाने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। जानकारी के अनुसार नगर निगम के उपमहापौर राजीव कुमार कौड़ा ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। उन्होंने लिखा है कि शुक्रवार देर शाम एक झूठी खबर सोशल मीडिया में फैला दी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर लिखा कोरोना की जंग हारे हजारों दिलों की धड़कन एक्स चीफ मिनिस्टर राजा वीरभद्र सिंह व पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह नो मोर। इन शब्दों के पोस्ट होने के बाद लोगों में अराजकता और रोष का माहौल बन गया। शिकायतकर्ता ने शिकायत में लिखा है कि सोशल मीडिया पर यह पोस्ट जानबूझकर डाली गई जिस कारण लोगों को आघात पहुंचा है। शिकायतकर्ता ने शिकायत में लिखा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह स्वस्थ हैं और स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। इस मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें