फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: हिमाचल में दो संक्रमितों की मौत, 43 लोगों के टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव

Thu, 04 Nov 2021 07:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3751 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224619 मामले आ चुके हैं। इनमें से 219205 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1646 हो गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को दो और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हो गई है। इनमें से कांगड़ा में 76 और 84 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। वहीं, प्रदेश के 43 लोगों के कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन


कहां कितने कोरोना सक्रिय मामले
प्रदेश में कोरोना मृतकों का आंकड़ा 3751 पहुंच गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 224619 मामले आ चुके हैं। इनमें से 219205 ठीक हो चुके हैं। कोरोना सक्रिय मामले 1646 हो गए हैं। इसमें से बिलासपुर जिले में 144, चंबा 22, हमीरपुर 296, कांगड़ा 673, किन्नौर 8, कुल्लू 31, लाहौल-स्पीति एक, मंडी 143, शिमला 103, सिरमौर दो, सोलन 29 और ऊना में 194 सक्रिय मामले हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 274 मरीज ठीक हुए हैं और कोरोना की जांच के लिए 1773 लोगों के सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें