फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग महिला की मौत, 202 नए पॉजिटिव, जानें सक्रिय केस

Mon, 02 Aug 2021 10:39 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

 प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 206369 पहुंच गया है। इनमें से 201520 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1304 हो गए हैं। अब तक 3506 संक्रमितों की मौत हुई है।
विज्ञापन
कोरोना पॉजिटिव(सांकेतिक ) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में सोमवार को एक और कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। टांडा मेडिकल कॉलेज में 63 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने दम तोड़ दिया। उधर, प्रदेश में कोरोना के 202 नए मामले आए हैं।

विज्ञापन


मंडी जिले में 76, कांगड़ा 41, शिमला 37, चंबा 24, ऊना छह, कुल्लू छह, हमीरपुर पांच, बिलासपुर तीन, किन्नौर तीन और सोलन में कोरोना का एक नया मामला आया है। जिला कांगड़ा में एक बार फिर कोरोना की रफ्तार तेज होने लगी है।

जिले में 44 दिनों बाद कोरोना वायरस के 41 मामले सामने आए हैं, जिसमें नर्सिंग कालेज योल की 10 प्रशिक्षु नर्सें भी शामिल हैं। बीते 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 132 मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा 206369 पहुंच गया है। इनमें से 201520 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय मामले 1304 हो गए हैं। अब तक 3506 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 9963 सैंपल लिए गए।

किस जिले में कितने सक्रिय मामले
बिलासपुर      56
चंबा              263
हमीरपुर         58
कांगड़ा          205
किन्नौर          17
कुल्लू             91
लाहौल-स्पीति   14
मंडी               294
शिमला          194
सिरमौर         12
सोलन           53
ऊना             47

विज्ञापन

चंबा, कुल्लू और लाहौल से अधिक हुई मंडी की पॉजिटिविटी दर

 प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के गृह जिले मंडी की कोरोना पॉजिटिविटी दर कुल्लू, लाहौल और चंबा से अधिक हो गई है। 26 जुलाई से एक अगस्त के बीच मंडी में पॉजिटिविटी दर 4.2 फीसदी दर्ज की गई है। जबकि राज्य का औसत 1.3 प्रतिशत रहा है। चंबा और लाहौल-स्पीति में यह दर 2.2 फीसदी और कुल्लू में 2.4 फीसदी दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले सप्ताह के दौरान कुल 86548 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए, जिनमें से 1100 व्यक्ति कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं। 

स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इसी अवधि के दौरान जिला बिलासपुर में 10288 लोगों के कोविड टेस्ट किए गए, जिनमें से 56 लोग पॉजिटिव पाए गए और पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत रही।  हमीरपुर में पॉजिटिविटी दर 0.6 प्रतिशत, कांगड़ा में पॉजिटिविटी दर 1.1 प्रतिशत, किन्नौर में पॉजिटिविटी दर 0.8 प्रतिशत रही। वहीं, शिमला में 1.6 प्रतिशत, सिरमौर में 0.2 प्रतिशत, सोलन में 0.6 प्रतिशत और जिला ऊना में पॉजिटिविटी दर 0.5 प्रतिशत दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान प्रदेश में 7 कोरोना मरीजों की मृत्यु भी दर्ज की गई है। विभाग के प्रवक्ता के अनुसार प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों में कमी आई है लेकिन, लोगों को इस महामारी से सतर्क रहने की आवश्यकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें