फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चुनाव में बेहतर काम करने वाले बूथ एजेंटों, पदाधिकारियों को सम्मानित करेगी कांग्रेस

Mon, 11 Mar 2024 05:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से एक सप्ताह में सभी प्रकार की कमेटियों की सूची मुख्यालय में देने को कहा है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में बेहतर काम करने वाले बूथ एजेंटों और पदाधिकारियों को कांग्रेस सम्मानित करेगी। पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने सभी जिला और ब्लॉक अध्यक्षों से एक सप्ताह में सभी प्रकार की कमेटियों की सूची मुख्यालय में देने को कहा है। उन्होंने कहा कि जिसे जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी, वो हर हाल में पूरी निष्ठा से काम करे। सरकार अस्थिर होने की अफवाहें फैलाने वालों पर भी उन्होंने कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में सोमवार को आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए किमटा ने पार्टी पदाधिकारियों से लोकसभा चुनावों के लिए कमर कसने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद बेहतर काम करने वाले पदाधिकारियों, बूथ स्तर के एजेंटों को पार्टी की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार पूरी तरह मजबूत है। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर कांग्रेस जीत का परचम लहराएगी। किमटा ने सभी जिलाध्यक्षों और ब्लॉक अध्यक्षों से तालमेल के साथ काम करने और इसकी रिपोर्ट चुनाव घोषणा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्थापित चुनाव वार रूम को भेजने को कहा। उन्होंने कहा कि चुनाव की घोषणा के साथ ही मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री सहित सभी मंत्री और पार्टी नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में डट जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय नेता भी प्रदेश में चुनाव रैलियों को संबोधित करेंगे। किमटा ने कार्यकर्ताओं से भाजपा के किसी भी दुष्प्रचार के प्रति आगाह करते हुए कहा कि इस प्रकार की बातें करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाए। चुनाव वार रूम तक इनकी जानकारी दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें