फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक दल का फैसला: राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

Sun, 20 Mar 2022 08:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि सीएलपी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस विधायक दल ने फैसला लिया है कि राज्यसभा चुनाव में पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की शिमला सीट के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तारीख 21 मार्च निर्धारित की है। 31 मार्च को  मतदान होगा और उसी दिन नतीजा घोषित होगा। उधर, भाजपा ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) के पूर्व वीसी डॉ. सिकंदर कुमार को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

विज्ञापन


वर्तमान में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा इस सीट से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 2 अप्रैल को पूरा हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को यहां बताया कि सीएलपी ने फैसला लिया है कि कांग्रेस अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें