फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: सरकार के चार साल के कार्यकाल को काले दिवस के रूप में मनाएगी कांग्रेस

Sun, 19 Dec 2021 08:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जयराम सरकार के चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर प्रदेश कांग्रेस 27 दिसंबर को काले दिवस के रूप में मनाएगी। इस दिन प्रदेश सरकार की नाकामियों को लेकर रिपोर्ट कार्ड भी जारी किया जाएगा। 27 दिसंबर को प्रदेश सरकार मंडी में प्रधानमंत्री मोदी की मौजूदगी में चार साल के कार्यकाल का जश्न मना रही है।

विज्ञापन


इसी दिन कांग्रेस प्रदेश में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारियों में है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बताया कि जयराम सरकार के चार साल के कार्यकाल में जनता को परेशानियों का ही सामना करना पड़ा है। महंगाई और बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार सिर्फ अपने ऐशो आराम के लिए कर्ज पर कर्ज लिए जा रही है।

झूठी घोषणा करने में माहिर हो चुकी सरकार अब अपनी झूठी महिमा के लिए चार साल का जश्न मनाने जा रही है। राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने तय किया है कि सरकार के चार वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर इसकी नाकामियों को उजागर कर जनता के बीच ले जाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसे लेकर जल्द ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें