प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि हाईकमान के तय मापदंड में खरे उतरने वाले नेताओं को ही पार्टी टिकट दिया जाना है। हाईकमान अभी टिकट देने के लिए मापदंड तय करेगा। पहले भी पार्टी टिकट देने से पहले यही प्रक्रिया रहती थी।
हाईकमान वर्ष 2022 के प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस टिकट आवंटन को लेकर मापदंड तय करेगा। इसके आधार पर कसौटी पर खरे उतरने वाले नेताओं को ही पार्टी टिकट देने पर विचार किया जाएगा। पहला मापदंड यही रहेगा कि टिकट का दावेदार चुनाव जीतने की क्षमता रखने वाला हो, उसे ही पार्टी उम्मीदवार बनाकर चुनाव मैदान में उतारा जाना है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों से मालूम हुआ है कि आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए हाईकमान शीघ्र ही मापदंड तय करने वाला है। बताते हैं कि पार्टी टिकट के लिए उम्र और चुनाव में हार का अंतर शामिल होगा। हाईकमान विचार कर रहा है कि कितनी उम्र से अधिक के नेताओं को टिकट नहीं दिया जाए। ऐसे नेताओं को भी टिकट की दावेदारी से बाहर रखा जाना है।
विधानसभा चुनाव में हार की हैट्रिक बनाने वाले और अधिक अंतर से हारे नेता भी टिकट की दौड़ में नहीं रह पाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि हाईकमान के तय मापदंड में खरे उतरने वाले नेताओं को ही पार्टी टिकट दिया जाना है। हाईकमान अभी टिकट देने के लिए मापदंड तय करेगा। पहले भी पार्टी टिकट देने से पहले यही प्रक्रिया रहती थी।