हिमाचल कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र कंवर ने प्रेस बयान में कहा कि अनिल शर्मा भाजपा में ऊर्जा मंत्री हैं, लेकिन उनके पास कोई पावर नहीं है। इसलिए उन्हें जल्दी भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस को मजबूत करने का काम करना चाहिए।
उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता पंडित सुखराम और उनके पोते आश्रय शर्मा के कांग्रेस में वापसी पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि सुखराम के हिमाचल में विकास के योगदान को कोई नहीं भुला सकता।
कंवर ने बताया कि 14 बार लगातार चुनाव जीत चुके पंडित सुखराम ने लगातार दो बार हिमाचल से भाजपा की सरकार बनाने में अहम योगदान दिया, लेकिन दुख की बात है कि अब जब भाजपा का पंडित सुखराम से मतलब निकल गया तो उनके भाजपा का प्राथमिक सदस्य मानने से भी मना कर रही है।
सुखराम ने पिछले दिनों नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल और कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष के सामने कांग्रेस की सदस्यता लेकर कांग्रेस में अपने पोते आश्रय शर्मा को भी मिला दिया है।