हिमाचल कांग्रेस के करीब 35 बागियों की घर वापसी का मामला फिर लटक गया है। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल को बीते शुक्रवार को राजीव भवन में बागियों के लंबित मामलों पर अंतिम फैसला लेना था लेकिन उन्हें 17 मार्च को दिल्ली में होने वाली स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जाना पड़ा है। सूत्र बताते हैं कि अब इन बागियों का मामला दिल्ली में सुलझाया जाएगा। पिछले दिनों कांग्रेस के कई पूर्व विधायकों और पार्टी नेताओं की घर वापसी कराई गई है।