फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: राठौर ने पूर्व मंत्री विद्या स्टोक्स के ओएसडी रहे जस्टा को बनाया राज्य उपाध्यक्ष

Thu, 23 Dec 2021 04:00 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने बुद्धि राम जस्टा को इस संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नियुक्ति देकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी संतुलन बनाने का प्रयास किया है। स्टोक्स का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक तब दीपक राठौर से नाराज चल रहे थे। अब राठौर के साथ खड़ा होने शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
बुद्धिराम जस्टा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरभद्र सरकार की तत्कालीन मंत्री विद्या स्टोक्स का टिकट काटकर वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बने दीपक राठौर ने स्टोक्स के ओएसडी रहे बुद्धिराम जस्टा को अपने संगठन में बड़ी नियुक्ति दी है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने बुद्धि राम जस्टा को इस संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नियुक्ति देकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी संतुलन बनाने का प्रयास किया है।

विज्ञापन


स्टोक्स का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक तब दीपक राठौर से नाराज चल रहे थे। इससे दीपक को भितरघात का भी सामना करना पड़ा था। अगले विधानसभा चुनाव से पहले दीपक अपने लिए चुनावी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। वर्तमान में बुद्धि राम जस्टा हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के महासचिव भी है। जस्टा की ताजपोशी कर विधानसभा चुनाव से पहले स्टोक्स खेमे को खुश करने और आरक्षित वर्ग के वोट बैंक को साधने का प्रयास किया गया है। यह विशेष है कि इस बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी इसी क्षेत्र से हैं। वह भी यहां से चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में यहां कांग्रेस की अंदरूनी जंग रोचक हो गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें