राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने बुद्धि राम जस्टा को इस संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नियुक्ति देकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी संतुलन बनाने का प्रयास किया है। स्टोक्स का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक तब दीपक राठौर से नाराज चल रहे थे। अब राठौर के साथ खड़ा होने शुरू हो गए हैं।
वीरभद्र सरकार की तत्कालीन मंत्री विद्या स्टोक्स का टिकट काटकर वर्ष 2017 के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी बने दीपक राठौर ने स्टोक्स के ओएसडी रहे बुद्धिराम जस्टा को अपने संगठन में बड़ी नियुक्ति दी है। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन हिमाचल प्रदेश के संयोजक दीपक राठौर ने बुद्धि राम जस्टा को इस संगठन में वरिष्ठ उपाध्यक्ष की नियुक्ति देकर ठियोग विधानसभा क्षेत्र में सियासी संतुलन बनाने का प्रयास किया है।
विज्ञापन
स्टोक्स का टिकट कटने के बाद उनके समर्थक तब दीपक राठौर से नाराज चल रहे थे। इससे दीपक को भितरघात का भी सामना करना पड़ा था। अगले विधानसभा चुनाव से पहले दीपक अपने लिए चुनावी बिसात बिछाने में जुट गए हैं। वर्तमान में बुद्धि राम जस्टा हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति, जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के महासचिव भी है। जस्टा की ताजपोशी कर विधानसभा चुनाव से पहले स्टोक्स खेमे को खुश करने और आरक्षित वर्ग के वोट बैंक को साधने का प्रयास किया गया है। यह विशेष है कि इस बार कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर भी इसी क्षेत्र से हैं। वह भी यहां से चुनाव लड़ने के संकेत दे चुके हैं। ऐसे में यहां कांग्रेस की अंदरूनी जंग रोचक हो गई है।