फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: किमटा बोले- समन्वय समिति की बैठक जल्द बुलाकर निपटाए जाएंगे छोटे-छोटे मसले

Thu, 21 Mar 2024 06:19 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की और अब इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री रजनीश किमटा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश कांग्रेस के संगठन महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि समन्वय समिति की बैठक जल्द बुलाकर छोटे-छोटे मसले दूर किए जाएंगे। हाल ही में सरकार और संगठन के बीच समन्वय स्थापित करने के लिए हाईकमान ने समिति का गठन किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं के मनोबल से प्रदेश में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में शानदार जीत हासिल की और अब इसी तरह लोकसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में रजनीश किमटा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों का चयन कर उनके नामों का जल्द एलान लिया जाएगा।

विज्ञापन


संभावित है कि होली के बाद केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में नामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर पार्टी सशक्त उम्मीदवारों को उतारेगी। इस बारे में दिल्ली में हुई बैठक में पहले दौर का मंथन पूरा हो चुका है। कांग्रेस सही समय पर अपने उम्मीदवार घोषित करेगी। किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह एकजुट है। प्रदेश में कांग्रेस सरकार स्थिर है और मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

उन्होंने कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी जीत दर्ज कर सरकार को और मजबूत करेंगे। किमटा ने भाजपा पर सोशल मीडिया में कांग्रेस के प्रति अनाप-शनाप बयानबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोग इन चुनावों में भाजपा के दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देंगे। कांग्रेस सरकार ने अपने 15 माह के अल्पकाल में ही अपनी मुख्य चुनावी गारंटियों को पूरा कर दिया है। कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल की है, महिलाओं को 1500 रुपये की गारंटी पूरी कर दी है। पिछले साल आपदा से प्रभावित लोगों को 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी कर पूरी मदद की। भाजपा ने इस दौरान किसी की भी कोई मदद नहीं की। इन सब बातों को चुनाव प्रचार के दौरान जनता के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


प्रतिभा के बयान से झाड़ा पल्ला, बोले-कमजोर नहीं है संगठन
राजनीश किमटा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस संगठन कमजोर नहीं है। प्रतिभा सिंह का बयान उनका निजी हो सकता है। सरकार ने संगठन को पूरी प्राथमिकता दी है। कार्यकर्ताओं में चुनावों के प्रति पूरा उत्साह है। कांग्रेस निश्चित तौर पर इन चुनावों में भी जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें