फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: राजीव शुक्ला बोले- मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी के खुले हैं रास्ते, पहले बनें विधायक

Fri, 06 May 2022 02:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

गुरुवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के स्वागत समारोह की रैली को संबोधित करते हुए शुक्ला ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। 
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी में मुख्यमंत्री बनने के लिए सभी के रास्ते खुले हैं, लेकिन इसके लिए पहले विधायक बनना जरूरी है। मुख्यमंत्री की लड़ाई का अभी सवाल ही नहीं है। बहुमत मिलने पर हाईकमान ही  इसे तय करेगा। उन्होंने कहा कि जो नेता आज रैली में शामिल नहीं हुए, वे खुद को कारवां से बाहर समझें। यह कारवां अब चल पड़ा है। गुरुवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में नवनियुक्त कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा वीरभद्र सिंह, चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री के स्वागत समारोह की रैली को संबोधित करते हुए शुक्ला ने सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ पढ़ाया। हर कार्यकर्ता को उन्होंने सौ लोग जोड़ने की जिम्मेदारी सौंपी।

विज्ञापन


 रैली में पूर्व मंत्री आशा कुमारी और सुधीर शर्मा शामिल नहीं हुए। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष पवन काजल विदेश गए हैं। लिहाजा, वह भी रैली में शामिल नहीं हो पाए। शुक्ला ने कहा कि रैली स्थल तक आने के लिए उन्हें भी भीड़ में खूब धक्के लगे। इससे यह स्पष्ट है कि कांग्रेस प्रदेश में वापसी कर रही है। भाजपा सरकार को अब नहीं बचाया जा सकता है। उधर, रैली के बाद प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला पहुंचकर प्रतिभा ने प्रदेश अध्यक्ष और सुखविंद्र सुक्खू ने चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष का पदभार संभाला। निवर्तमान अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रतिभा को अध्यक्ष की कुर्सी पर आसीन किया। इस अवसर पर कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा और विनय कुमार ने भी कामकाज संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें