प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, बिगड़ती अर्थव्यवस्था और कोविड 19 में सरकार की विफलताओं को लेकर रोषस्वरूप मंगलवार को ज्ञापन कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधानसभा में उनके चैंबर में सौंपा।
इस ज्ञापन में प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, स्वास्थ्य विभाग में घूसखोरी, उपकरणों के खरीद घोटाले, स्वास्थ्य निदेशक के खिलाफ एफआईआर, तत्कालीन भाजपा अध्यक्ष का इस्तीफा और इन सब की जांच उच्च न्यायालय के जज से करवाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में महासचिव रजनीश किमटा, केवल पठानिया, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग अध्यक्ष अभिषेक राणा, सोलन जिला अध्यक्ष शिव कुमार और शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहरी जितेंद्र चौधरी शामिल रहे।