फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HP Politics: प्रतिभा सिंह बोलीं- लोकसभा चुनाव में जीत के सपने न देखे भाजपा

Mon, 06 Feb 2023 06:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उबर नहीं पा रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा है कि हिमाचल में भाजपा आगामी लोकसभा चुनावों में अपनी जीत के लिए मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस लोकसभा चुनावों में भी भाजपा को चारों खाने चित करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा अब प्रदेश के लोगों को गुमराह नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की फिजूलखर्चियां अब कांग्रेस सरकार को चुकता करनी पड़ रही हैं। प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के बैठक में पारित प्रस्तावों पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने कहा कि भाजपा अपनी करारी हार के बाद गहरे सदमे से उबर नहीं पा रही हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में लोगों ने भाजपा को पूरी तरह नकार दिया है, इसलिए उन्हें सरकार के साथ सहयोग करना चाहिए। प्रतिभा सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले पूर्व भाजपा सरकार ने जिस प्रकार बगैर किसी बजट प्रावधान के घोषणाएं कर आनन फानन में सैकड़ों कार्यालय खोले थे, वह पूरी तरह भाजपा का लोगों से वोट बटोरने व राजनैतिक हित साधने का एक असफल प्रयास था, जिसे लोगों ने पूरी तरह नकार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने प्रदेश हित में इन घोषणाओं पर रोक लगाई हैं। जहां भी आवश्यकता होगी, कार्यालय स्थापित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें