फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: बंजार बस हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने किया बड़ा दावा

Sat, 22 Jun 2019 08:28 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने दावा किया है कि बंजार हादसे का शिकार हुई बस न सिर्फ बहुत पुरानी थी, बल्कि इसे 2005 में एचआरटीसी से खरीदा गया था। इतनी पुरानी बस को चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ होता रहा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने भी इस पुरानी बस को पास किया या करवाया, उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। कुल्लू अस्पताल में घायलों से मिलने पहुंचे राठौर ने एचआरटीसी के बेड़े में बसों की संख्या बढ़ाने की मांग की। 

राठौर ने कहा कि प्रदेश सरकार सड़कों के लिए अलग से बजट का प्रावधान करे। सड़कों की दशा के साथ रेलिंग और पैरापिट का निर्माण भी सुनिश्चित किया जाए। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जिस सड़क पर बंजार हादसा हुआ है, वह बेहद खराब स्थिति में है। यहां राहगीर भी आसानी से नहीं चल सकते। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बंजार अस्पताल में बिजली तक नहीं

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा हिमाचल के शिखर पर होने की बात करती है, लेकिन प्रदेश के अस्पतालों में डाक्टर नहीं हैं, तो कहीं दवाईयां नहीं है। बंजार अस्पताल में बिजली तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने बस हादसे के मृतकों व घायलों को मात्र पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है, जिसे बढ़ाकर 50 हजार रुपये करना चाहिए। वह शिमला जाकर मुख्यमंत्री को इस बारे में पत्र लिखेंगे।

उन्होंने कहा कि कुल्लू अस्पताल से घायलों को दूसरे अस्पतालों में भेजना सरकार की बड़ी लापरवाही है। एयर एंबुलेंस की सुविधा होती तो शायद इतनी जानें न जातीं। इससे पहले उन्होंने कुल्लू अस्पताल में जाकर यहां घायलों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

उन्होंने घायलों को कुछ राशि और फल भी बांटे। इस मौके पर उनके साथ विधायक सुंदर सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर, भुवनेश्वर गौड़, आदित्य विक्रम सिंह, दुष्यंत ठाकुर, विद्या नेगी, चंद्रा ठाकुर, नवनीत सूद और देवेंद्र नेगी, अनुराग प्रार्थी व किमटा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें