फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोस चुनाव को लेकर कांग्रेस करेगी मैराथन बैठक, सौंपी जाएंगी नई जिम्मेवारियां

Thu, 01 Feb 2018 09:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव -2019 को लेकर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने 3 फरवरी को राजीव भवन कार्यालय शिमला में पार्टी पदाधिकारियों के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, ऑब्जर्वर और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक बुलाई है। 

विज्ञापन


इसमें पदाधिकारियों को लोकसभा चुनाव को लेकर नई जिम्मेवारियां सौंपी जानी हैं। पार्टी इस बैठक को अहम मान रही है। इसमें पार्टी के पूर्व मंत्री भी शामिल हो सकते हैं। बैठक की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू करेंगे। 11 बजे से होने वाली बैठक दोपहर तक चलेगी। 

पार्टी कार्यालय की ओर से सभी ब्लॉक अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक ऑब्जर्वर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों को सूचित कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बैठक में पार्टी को मजबूत करने के साथ संगठन से जुडे़ मुद्दों पर चर्चा होगी। सुक्खू ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर किन-किन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाना है, इसका प्रारूप तैयार किया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के जीएसटी और भ्रष्टाचार ने देश प्रदेश की जनता को परेशानी में डाला है। केंद्र की जनविरोधी नीतियों को जनता के सामने उजागर किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें