कांग्रेस विधायक दल ने मंगलवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मांग की है कि हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से निष्कासित किए तीन छात्रों को बहाल किाय जाए। विधायक दल ने कहा कि इस तरह से तो छात्रों को उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश की जा रही है, उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से इस मामले में हस्तक्षेप
करने के लिए कहा है। कांग्रेस के पांच विधायकों के प्रतिनिधिमंडल में किन्नौर के कांग्रेस विधायक जगत सिंह नेगी, कांगड़ा से कांग्रेस विधायक पवन काजल, नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा, पालमपुर से कांग्रेस विधायक आशीष बुटेल, फतेहपुर से कांग्रेस विधायक भवानी सिंह पठानिया शामिल रहे।