फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- भाजपा नेताओं को महंगाई और बेरोजगारी नजर नहीं आ रही

Tue, 05 Apr 2022 07:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में हर रोज बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों पर भाजपा की खामोशी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नजर नहीं आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ है कि आज सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से कुछ लेना-देना नहीं है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने देश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों की वृद्धि पर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा है कि आज भाजपा नेताओं को महंगाई ही नजर नहीं आ रही है और न ही बेरोजगारी। इससे साफ  है कि सत्ता में बैठने के बाद भाजपा को बढ़ती महंगाई बेरोजगारी से कुछ लेना देना नहीं है। शिमला नगर निगम चुनावों में कांग्रेस की जीत का दावा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार की विफलता और बढ़ती महंगाई बेरोजगारी ऐसे जनहित के मुद्दे हैं, जिनको आगे रख कर कांग्रेस लोगों के बीच जाएगी। नगर निगम के बाद विधानसभा चुनावों में अपनी जीत का परचम लहराते हुए लोगों को भाजपा के कुशासन बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से मुक्त करवाने के लिए काम करेगी।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार हर क्षेत्र में पूरी तरह विफल रही है। प्रदेश में चार उप चुनावों में कांग्रेस को मिली शानदार जीत के बाद भाजपा को इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों में भी करारी हार का मुंह देखना पड़ेगा। इन दिनों मुख्यमंत्री सहित भाजपा नेता हवा में ज्यादा ही है। उन्हें धरती नजर नही आ रहा, जबकि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में उन्हें पहले ही धरती पर लाकर खड़ा कर दिया है। मुख्यमंत्री को सड़कों की खस्ता हालत नजर नहीं आ रही। ग्रामीण और दूरदराज के स्कूलों में अध्यापक नहीं, अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें