फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल से होगी कांग्रेस में मेजर सर्जरी की शुरुआत: पाटिल

Tue, 11 Jun 2019 06:19 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस में मेजर सर्जरी की शुरुआत हिमाचल से होगी। लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर प्रत्याशियों ने अपनी रिपोर्ट दे दी है। इसकी समीक्षा की जा रही है। एक विस्तृत रिपोर्ट हाईकमान को सौंपने के बाद जो निर्देश होंगे, उसके अनुसार आगामी कार्रवाई तत्काल की जाएगी।

विज्ञापन


मीडिया के सामने यह गुप्त रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की जा सकती। यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने मंगलवार को शिमला स्थित पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में प्रेस सम्मेलन में कही। पाटिल ने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बयानबाजी पर हाईकमान के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी।

निष्क्रिय पदाधिकारियों को पद मुक्त किया जाए

कांग्रेस की बैठक में प्रभारी - फोटो : सोशल मीडिया
कांग्रेस में बूथ स्तर में सुधार की जरूरत है।बैठक में प्रत्याशियों, विधायकों और फ्रंटल संगठनों के पदाधिकारियों और आम कार्यकर्ताओं से विस्तार से विचार-विमर्श के बाद एक बात सामने आई है कि प्रदेश, जिला और ब्लाक कांग्रेस में बदलाव किया जाए।

निष्क्रिय पदाधिकारी पद मुक्त किया जाएंगे और समर्पित कार्यकर्ता आगे लाए जाएंगे। पाटिल से जब पूछा कि चुनाव के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने बयान दिया कि मकरझंडू मंडी से चुनाव लड़ लें। ऐसे बयानों पर क्या संज्ञान लिया?

इस पर पाटिल ने कहा कि ऐसे बयानों पर संज्ञान लिया गया है और हाईकमान के निर्देश पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी चुनाव हारी है, लेकिन पार्टी नेताओं का मनोबल नहीं टूटा है। वर्ष 1999 में भी कांग्रेस हारी थी, लेकिन इसके बाद फिर सत्ता पर काबिज हुई।
विज्ञापन

अगर मैं सामने न आती तो कहते प्रभारी भाग गईं

रजनी पाटिल अधिकांश सवालों का गोलमोल जवाब देती रहीं। जब उनसे कहा कि किसी भी सवाल का आप सीधा जवाब नहीं दे रहीं तो उन्होंने कहा कि मैंने आपके सवालों का जवाब देने के लिए ही प्रेस सम्मेलन बुलाया है। अगर मैं नहीं आती तो आप लोग कहते कि प्रभारी भाग गईं। 

कांग्रेस सचिव महेश शर्मा को दी श्रद्धांजलि
प्रदेश कांग्रेस सचिव महेश शर्मा के निधन पर नेताओं ने पार्टी मुख्यालय में श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि महेश शर्मा पार्टी के समर्पित सिपाही थे। महेश की शिमला के समीप शोघी में कार हादसे में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें