फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव घोषित होते ही एक्शन मोड में हिमाचल कांग्रेस

Tue, 12 Mar 2019 05:00 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव का एलान होते ही प्रदेश कांग्रेस एक्शन मोड में आ गई है। चुनाव की घोषणा के अगले दिन ही पार्टी के प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में अधिक सक्रियता दिखाई दी। कांग्रेस ने 19 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


प्रदेश कार्यालय में वॉर रूम और मीडिया रूम बनेगा। विपक्ष के झूठे प्रचार और आचार संहिता के उल्लंघन पर नजर रखने को एक सेल का भी गठन किया जाएगा। सोमवार को दोपहर बाद 12:30 बजे प्रदेश महासचिव रजनीश किमटा अपने कमरे में पहुंचे।

उन्होंने कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों और पदाधिकारियों को बुलाया। करीब आधा घंटा बंद कमरे में बैठक हुई। इसमें लोकसभा चुनाव के दौरान सक्रिय रहने के निर्देश दिए गए। पार्टी दफ्तर में प्रदेश स्तर का वॉर रूम और मीडिया सेंटर बनाने का फैसला लिया।
विज्ञापन


पत्रकारों को बैठने और अपने खबरें संबंधित संस्थानों को भेजने की व्यवस्था भी की जा रही है। मीडिया सेंटर में कंप्यूटर और वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। किमटा ने सभी कार्यालय सहयोगियों से सहयोग की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें