फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों को राहत, बढ़ाई जाएगी बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। पानी बिल के लिए भटक रहे शहरवासियों को पेयजल कंपनी जल्द ही बड़ी राहत दे सकती है। हजारों उपभोक्ताओं को बिल न मिलने या देरी से मिलने के कारण इसे जमा करवाने की अंतिम तारीख बढ़ाई जा सकती है।
ऐसे में वह उपभोक्ता जिन्हें अंतिम तारीख पर बिल मिला है या अभी तक मिला ही नहीं है, वह आसानी से बिल जमा कर सकेंगे। शहर में अभी भी हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन्हें अभी तक पानी के बिल नहीं मिले हैं। न्यू शिमला के सेक्टर चार, कंगनाधार, कसुम्पटी और छोटा शिमला आदि इलाकों में अभी बिल बंटे नहीं है। कंपनी ने पहले भी बिल जमा करवाने की अंतिम तारीख 15 मार्च तक बढ़ाई थी। लेकिन हजारों उपभोक्ता ऐसे हैं जिन तक बिल नहीं पहुंचे हैं। फील्ड में बिल बांट रहे कंपनी के कर्मचारियों के पास हजारों बिल पड़े हैं जबकि इसे जमा करवाने के लिए अब चंद दिन ही शेष बच गए हैं। कई लोगों को देरी से बिल मिले हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी न हो, इसके लिए अब फिर से उपभोक्ताओं को कुछ दिन देने की तैयारी चल रही है। हालांकि, इस पर 15 मार्च को फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए नहीं मिल रहे बिल
कंपनी ने इस बार दावा किया था कि सभी उपभोक्ताओं को घर पर ही बिल मिलेंगे। इसके लिए कंपनी ने कर्मचारी तैनात किए जिन्हें जिम्मा दिया गया कि यह न सिर्फ घर पर बिल देंगे बल्कि उपभोक्ता के हस्ताक्षर भी लेंगे। इसके चलते जो उपभोक्ता घर पर नहीं मिले, उनके बिल आवंटित ही नहीं हो पाए। इसीलिए इन लोगों को अब कंपनी दफ्तर या कर्मचारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। साथ ही देरी से भी बिल मिल रहे हैं। कंपनी का दावा है कि अगले माह से मैसेज और आनलाइन बिलिंग शुरू हो जाएगी जिससे यह समस्या नहीं रहेगी। कंपनी के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र गिल का कहना है कि उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए फैसला लिया जाएगा। सभी को बिल जमा करवाने का पर्याप्त समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें