प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेहा के परिवार के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेजी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने यह राशि नेहा ठाकुर को भेंट की।
जीवनोपार्जन के लिए संघर्ष कर रही राष्ट्रीय स्तर की हॉकी खिलाड़ी रहीं नेहा ठाकुर की मदद के लिए प्रदेश कांग्रेस ने हाथ बढ़ाए हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने नेहा के परिवार के लिए 21 हजार रुपये की राशि भेजी है। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता दीपक शर्मा ने यह राशि नेहा ठाकुर को भेंट की। उन्होंने कहा कि 2022 में कांग्रेस की सरकार बनने पर इन सब खिलाड़ियों के लिए व्यावहारिक खेल नीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
दीपक शर्मा ने कहा कि यह देख बहुत दु:ख होता है कि खेल के विभिन्न क्षेत्रों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले हिमाचल के खिलाड़ी दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। हिमाचल का नाम रोशन करने के लिए खिलाड़ी अपना सबकुछ दे देता है। हालांकि उसको न तो सही डाइट मिलती है और न ही सही सुविधा। अभाव के बावजूद खिलाड़ी देश में हिमाचल का नाम रोशन करते हैं। लेकिन बदले में उन्हें मात्र ठोकरें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे सभी खिलाड़ियों की सूची बनाई जाएगी जिनको न तो उचित रोजगार मिला और न ही सम्मान।