हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुशासन समिति की एक बैठक समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व प्रदेश के मुख्य सचिव रहे आईएस अधिकारी अमरनाथ विद्यार्थी की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित की गई।
अनुशासन समिति ने दो नेताओं को निष्कासित किया और आठ को नोटिस जारी करने की सिफारिश की है। समिति ने पार्टी के आईटी सेल को कानूनी कार्रवाई करने का भी सुझाव दिया।
अनुशासन समिति के अन्य सदस्य प्रदेश कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, पीसीसी सचिव हरि कृष्ण हिमराल, पूर्व विधायक एवं पीसीसी सचिव तिलक राज शर्मा ने बैठक में भाग लिया।