फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Congress: विधानसभा चुनाव के चलते हिमाचल में कांग्रेस की एक और जंबो कार्यकारिणी, यहां देखें पूरी सूची

Thu, 30 Jun 2022 10:00 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

पार्टी हाईकमान ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अतिरिक्त पदाधिकारियों, कार्यकारी सदस्यों, प्रवक्ताओं, मीडिया पैनलिस्टों और जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दी है।
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी ने एक और जंबो कार्यकारिणी खड़ी कर दी है। हिमाचल कांग्रेस पार्टी में ज्यादातर सुखविंद्र सिंह सुक्खू गुट के नेताओं को तरजीह दी गई। हालांकि पार्टी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह के करीबी कुछ नेताओं को भी कार्यकारिणी में जगह दी गई। हिमाचल में सत्ता पर काबिज होने के लिए हाईकमान ने कांग्रेस नेताओं को एकजुट होकर चुनाव मैदान में जुटने के फरमान जारी किए गए हैं। हाईकमान ने छह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पांच उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, तीन कार्यकारी सदस्य, एक जिला अध्यक्ष और 42 सचिव बनाए। 

विज्ञापन


वरिष्ठ उपाध्यक्ष व महासचिव
जंबो कार्यकारिणी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतपाल रायजादा, सोहन लाल ठाकुर, अरुण शर्मा, सुनील शर्मा बिट्टू, अजय सोलंकी और केहर सिंह खाची बनाए गए। उपाध्यक्ष का जिम्मा विनीत गौतम, संजय चौहान, आनंद कौशल, सुधीर आजाद और दविंद्र खुराना को सौपा है। तीन कार्यकारिणी सदस्यों में मोहन झारटा, सुरेश चौहान और देसराज गौतम शामिल हैं। महासचिव रितेश कपरेट, बृज मोहन सोनी, पवन ठाकुर, अजय वर्मा, संजय राणा, विकास ठाकुर, धर्मपाल खांड, धर्मेंद्र धामी, बलवीर सिंह बबलू, अविनाश कपिला, विवेक कुमार और महेंद्र स्तान नियुक्त किए गए हैं। कार्यकारी सदस्य डॉ. मोहन झारटा, सुरेश चौहान और देसराज गौतम नियुक्त किए गए हैं। दो मीडिया पेनलिस्ट राजेंद्र मोहन और राजीव जस्पा बनाए गए हैं। इनके अलावा अतुल शर्मा शिमला ग्रामीण जिला कांग्रेस के अध्यक्ष बनाए गए हैं।

ये होंगे 42 सचिव 
सुशील कौल, अतुल करोटा, बलदेव ठाकुर, हेमंत शर्मा आशु, वीरेंद्र कटोच, नागेश्वर मनकोटिया, भूपिंद्र कंवर, निशांत ठाकुर, संजय भंडारी, योगेश्वर सिंह, गोविंद ठाकुर, जगदीश रेड्डी, जितेंद्र गुलेरिया, रूपींद्र ठाकुर, चुनेश्वर ठाकुर, राजीव राणा, मनोज कुमार, उत्तम शर्मा, जितेंद्र ठाकुर, सुरेश सौहटा, सुनील शर्मा, पुनीत माली, योगेश कुमार सैणी, महेंद्र ठाकुर, धर्मिला हरनोट, चंद्रशेखर शर्मा, शमशेर ठाकुर, जगरूप सिंह राणा, कृष्ण चंद, चंद्र मोहन, सुभाष ठाकुर, विजय चौहान, राजेश ठाकुर, अजय मरवाह, विनीत विज, अरुण मेहता, धर्मेंद्र गोयल, राजेश वर्मा, वीरेंद्र मनकोटिया, महेंद्र झराईक और सुरेंद्र कुमार। 
विज्ञापन


 सात प्रवक्ता बनाए
प्रदेश कांग्रेस के सात प्रवक्ता अमित भरमौरी, रूपींद्र कंवर, अशोक हिमाचली, राजीव कुमार, संजीव गुलेरिया, जीएस तोमर और सौरभ।  इसके अलावा डॉक्टर मोहन झारटा, सुरेश कुमार चौहान व देसराज गौतम को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया है। राजेंद्र मोहन व राजीव जस्पा को मीडिया पैनलिस्ट, अतुल शर्मा को शिमला ग्रामीण अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें