फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: कुलपति नियुक्ति को लेकर सरकार और राजभवन में टकराव की स्थिति, आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई

Thu, 14 Aug 2025 05:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

राज्य सरकार ने राजभवन सचिवालय की ओर से कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त करने के लिए जारी विज्ञापन नोटिस को रद्द कर दिया था। वहीं राजभवन की ओर से दोनों विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी में कुलपति की नियुक्ति पर राजभवन व हिमाचल प्रदेश सरकार के बीच टकराव की स्थिति बरकरार है। नियुक्ति आदेश खारिज करने के बाद भी राजभवन ने आवेदन की अंतिम तिथि फिर से बढ़ा दी है। राजभवन सचिवालय के विज्ञापन नोटिस को राज्य सरकार ने रद्द कर दिया था।

विज्ञापन



 सरकार ने कुछ दिन पहले रद्द किया था नियुक्ति का विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश राजभवन सचिवालय के प्रवक्ता ने वीरवार को बताया कि चौधरी सरवन कुमार हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर और डॉ. यशवंत सिंह परमार बागवानी एवं वानिकी विश्वविद्यालय नौणी सोलन के कुलपति के लिए आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि पूर्व में 12 अगस्त शाम 5 बजे तक निर्धारित थी। इसे जनहित में बढ़ाकर अब 18 अगस्त सायं 5 बजे तक कर दिया गया है। योग्य एवं इच्छुक अभ्यर्थी पूर्व में 22 जुलाई को अधिसूचित निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। यह प्रारूप राजभवन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। राजभवन की इस सूचना के बाद हिमाचल प्रदेश सरकार और राजभवन में टकराव की स्थिति बन गई है।
विज्ञापन

बीते दिनों राज्य सरकार ने राजभवन सचिवालय की ओर से कृषि और बागवानी विश्वविद्यालय के कुलपति नियुक्त करने के लिए जारी विज्ञापन नोटिस को रद्द कर दिया था। राजभवन की ओर से 12 अगस्त तक दोनों विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे। वीरवार को राजभवन की ओर से आवेदन करने की तारीख को 18 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें