फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल सहकारी बैंक ने कर्मचारियों को दिवाली बोनस, बीओडी बैठक में फैसला

Fri, 25 Oct 2019 08:32 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन

राज्य सहकारी बैंक ने अपने अधिकारियों, कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी और अंशकालीन कर्मचारियों को दिवाली बोनस और अनुग्रह राशि देने का फैसला लिया है। प्रदेश के छह जिलों शिमला, सिरमौर, कुल्लू, बिलासपुर, किन्नौर और चंबा में स्थित बैंक शाखाओं में कार्यरत दो हजार से अधिक कर्मचारियों-अधिकारियों को यह वित्तीय लाभ मिलेगा। शुक्रवार को हुई बैंक के निदेशक मंडल में बोनस देने को मंजूरी दी गई।

विज्ञापन


राजधानी शिमला स्थित बैंक के मुख्य कार्यालय में बैठक की अध्यक्षता खुशीराम बालनाटाह ने की। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान बैंक ने मुश्त 125.45 करोड़ का सकल लाभ तथा सभी वैधानिक प्रावधानों के उपरांत मुश्त 41.09 करोड़ का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। इसी आधार पर निदेशक मंडल ने दिवाली पर बोनस और अनुग्रह राशि देने का फैसला लिया।

Trending Videos
विज्ञापन

खुशीराम बालनाटाह - फोटो : अमर उजाला
निदेशक मंडल ने नए ऋण मामलों और कुछ ऋण नवीनीकरण के मामलों पर चर्चा करने के बाद स्वीकृति प्रदान की। बैंक के एनपीए को कम करने के लिए ऋण वसूली में तेजी लाकर बैंक का सकल एनपीए नियंत्रण सीमा के अंदर रखने का कर्मचारियों से आह्वान किया गया। निदेशक मंडल ने बैंक की आंतरिक कमेटियों द्वारा दैनिक आधार पर संबंधित वैधानिक मामलों में लिए गए फैसलों, आरबीआई, नाबार्ड को प्रेषित विभिन्न वैधानिक रिपोर्टों को अपनी सहमति प्रदान की।

बैंक के कमचारियों के सेवा नियमों व शर्तों संबंधी मामलों में भी निदेशक मंडल ने आवश्यक संशोधन करने का फैसला लिया। बैठक में निदेशक मंडल सदस्य शेर सिंह चौहान, बलदेव भंडारी, प्रियव्रत शर्मा, प्रेम लाल, राम गोपाल ठाकुर, पीतांबर दास नेगी, गणेश दत्त, राकेश गौतम, विनय सिंह नेगी, विजय ठाकुर, विनोद कुमार व द्रौपति ठाकुर के अलावा नाबार्ड क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य महा प्रबंधक निलय डी कपूर, बैंक के प्रबंध निदेशक डॉ. पंकज ललित और महाप्रबंधक आरपी नैंटा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें