फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- पूर्व भाजपा सरकार ने बिना बजट प्रावधान खोले 900 से अधिक संस्थान

Tue, 10 Jan 2023 08:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला

सार

सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए वैट कम कर दिया। हिमाचल प्रदेश सरकार पर कर्जा लेने का इतना अधिक बोझ डाल दिया कि उन्हें कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाना पड़ा। 75 साल में जो भी सीएम रहे, सबने संस्थान मजबूत किए। सवा चार साल तक जयराम भी संस्थानों को मजबूत करते रहे, लेकिन चुनाव से पहले पता नहीं, कहां से दिव्य शक्ति आ गई कि उन्होंने 900 संस्थान खोल दिए।
विज्ञापन
शिमला पहुंचे सुक्खू, मंत्री हर्षवर्धन चौहान व विक्रमादित्य सिंह ने किया स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि भाजपा सरकार ने चुनावी लाभ लेने के लिए वैट के सात रुपये घटाए थे। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने अध्ययन कर पुराने निर्णय को बदला है। वैट बढ़ाकर डीजल के रेट बढ़ने के मामले में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा की सरकार ने लोगों को ठगा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार को ठग सरकार की उपाधि मिलनी चाहिए, अब काम करने वाली सरकार आई है। सुक्खू ने यह टिप्पणी डीजल के रेट बढ़ने पर की। उन्होंने नई दिल्ली और शिमला दोनों ही स्थानों पर मीडिया से बातचीत की। सुक्खू ने कहा है कि भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए वैट कम कर दिया। हिमाचल प्रदेश सरकार पर कर्जा लेने का इतना अधिक बोझ डाल दिया कि उन्हें कर्ज लेने की सीमा को बढ़ाना पड़ा। 75 साल में जो भी सीएम रहे, सबने संस्थान मजबूत किए। सवा चार साल तक जयराम भी संस्थानों को मजबूत करते रहे, लेकिन चुनाव से पहले पता नहीं, कहां से दिव्य शक्ति आ गई कि उन्होंने 900 संस्थान खोल दिए। एसडीएम, एक्सईएन कार्यालय, बिजली के इलेक्ट्रिकल के दफ्तर खोल दिए और कहीं बजट ही नहीं था। अगर कहीं बजट है तो पूछा कि राज्यपाल के बजट अभिभाषण पर चर्चा में बताएं और यह झूठ बोलते हैं।  

विज्ञापन


सुक्खू बोले, कांग्रेस की सरकार किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करती
सुक्खू ने पूर्व सीएम जयराम ठाकुर के कांगड़ा के भेदभाव करने के आरोप पर कहा कि कांग्रेस की सरकार किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं करती। कांगड़ा और शिमला सब एक हैं। सिर्फ विकास की दृष्टि से देखना चाहिए कि आगे क्या करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार क्षेत्रवाद की बात कर अपनी करनी को छिपा रही है।

सलाहकार और ओएसडी का पद, वैसे ही सीपीएस 
सुक्खू बोले कि सीपीएस के पद भाजपा ने ही सुशोभित किए हैं। ये संवैधानिक पद नहीं है। यह पद सृजित किया गया है। जैसे सलाहकार और ओएसडी का पद होता है, वैसा ही पद है। यह मंत्रियों के साथ फाइल पर हस्ताक्षर नहीं कर सकते। उन्होंने यह पद भरे नहीं, हमने भरे हैं।
विज्ञापन


पन्नू की धमकी से घबराने वाले नहीं 
गुरपतवंत सिंह पन्नू की धमकी पर सुक्खू ने कहा कि उन्हें काम करना है। राहुल उनके नेता हैं। इस प्रकार वे किसी धमकी से घबराने वाले नहीं है। राजनीति में सब चलता है और इस प्रकार की बातें करते हैं। हिमाचल में भारत जोड़ो यात्रा फाइनल हो रही है। 

मंत्री धन्यवाद करने के लिए प्रभारी को मिलने पहुंचे थे 
- मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले - पुणे गया था। चंडीगढ़ का मौसम साफ नहीं था तो दिल्ली में उतार दिया। मंत्री धन्यवाद करने के लिए प्रभारी को मिलने पहुंचे थे और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे से भी, जो दिल्ली में नहीं थे। 

विज्ञापन

नाकामियां छिपाने के लिए भ्रामक प्रचार बंद करें नेता प्रतिपक्ष : नरेश

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार मीडिया नरेश चौहान ने कहा कि अब भाजपा के नेता अपनी करनी और नाकामियों को छिपाने के लिए अपनी कथनी से विष घोल रहे हैं। विपक्ष का तो एकमात्र एजेंडा ‘ऊधो की पगड़ी, माधो के सिर’ है, लेकिन जनता समझदार है और सब जानती है। नरेश चौहान ने विपक्ष के नेताओं को परामर्श दिया कि काल्पनिक सोच से बाहर निकलें और जनादेश को स्वीकारते हुए सकारात्मक रुख अपनाकर कोई रचनात्मक कार्य करने का प्रयास करें। विपक्ष के नेता विभिन्न मीडिया माध्यमों में भ्रामक प्रचार कर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नाकामियों को पहले तो बड़ी चालाकी से छिपाया गया है और अब सत्ता खोने के बाद विपक्षी नेता तथ्यहीन बयानबाजी कर अपनी रोटियां सेंकने का प्रयास कर रहे हैं। नरेश चौहान ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से यह प्रचारित और प्रसारित किया जा रहा है कि मनरेगा कामगारों को श्रमिक कल्याण बोर्ड के लाभों से वंचित किया गया है, जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की थी और प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान ही इसे लागू करने का खाका तैयार किया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें