मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पूरे हाटी समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हाटी समुदाय को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार रहेगा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सिरमौर के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका हाईकोर्ट से खारिज होने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने खुशी जताई है। उन्होंने न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि इससे हाटी समुदाय को मिला अनुसूचित जनजाति का दर्जा बरकरार रहेगा। मुख्यमंत्री ने रविवार को सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया साझा करते हुए पूरे हाटी समुदाय को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि सितंबर 2023 में राज्य सरकार ने हाटी समुदाय से जुड़े आवश्यक स्पष्टीकरण भारत सरकार को भेजे थे। इस मामले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी समय-समय पर बातचीत होती रही। उन्होंने जनवरी 2024 में शिमला में हाटी समुदाय के प्रतिनिधिमंडल के साथ हुई मुलाकात को भी याद किया। उस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने समुदाय को अनुसूचित जनजाति के रूप में अधिसूचित किए जाने पर राज्य सरकार का आभार जताया था। सुक्खू ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला हाटी समुदाय के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण है। प्रदेश सरकार समुदाय के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।