फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: मुकेश अग्निहोत्री बोले- हरोली स्कूल के नए परिसर पर खर्च होंगे 25 करोड़

Sun, 29 Nov 2026 04:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

मुकेश अग्निहोत्री ने राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के नए भवन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। 
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रविवार को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना के तहत राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला हरोली के नए भवन के प्रथम चरण का शिलान्यास किया। नए भवन के पहले चरण के निर्माण पर 12.50 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जबकि पूरे स्कूल परिसर के निर्माण एवं विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके बाद उन्होंने स्कूल में आयोजित वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली स्कूल को पहले उत्कृष्ट विद्यालय को राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल योजना में शामिल किया गया है। नए भवन के प्रथम चरण के लिए 12.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं और भवन की ड्राइंग सहित अन्य औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


पूरे स्कूल परिसर के निर्माण एवं विकास पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे।  इससे पहले स्कूल के प्रधानाचार्य मनीष पटियाल ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा का मजबूत ढांचा विकसित हुआ है। यहां वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों के साथ तीन डिग्री कॉलेज, दो आईटीआई, केंद्रीय विद्यालय, ट्रिपल आईटी, लॉ कॉलेज और नर्सिंग कॉलेज जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।  कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संदीप अग्निहोत्री, राज्य परिवहन प्राधिकरण के सदस्य अशोक ठाकुर, जिला परिषद सदस्य केवल सिंह औजला, हरोली के उपप्रधान सुरेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान रमन कुमारी, हिमकैप्स के चेयरमैन विक्रमजीत सिंह, पूर्व उपप्रधान सतनाम चगर, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा, डीएसपी मोहन रावत, बीडीओ विनीत ठाकुर, बीएमओ डॉ. शिंगारा, उपनिदेशक शिक्षा सोमलाल धीमान, एसएमसी प्रधान सहित विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्य, मुख्याध्यापक, अधिकारी, शिक्षक, अभिभावक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें