मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा है कि उन्होंने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लाहौल-स्पीति जिले में भारत-तिब्बत सीमा पर अपने दौरे के संबंध में अवगत करवाया और उनसे सीमा सड़कों की मरम्मत तथा रखरखाव के लिए बीआरओ को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध करवाने का आग्रह किया। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से आग्रह किया है कि यदि संभव हो तो वॉकर अस्पताल सरकार को दिया जाए।
इससे राज्य के लोगों को अतिरिक्त चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस बारे में केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री से भी बात हुई है। उन्होंने ऑक्सीजन के सिलिंडरों के भंडारण का मामला भी उठाया। साथ ही कहा कि शिमला एयरपोर्ट के लिए औपचारिकताएं पूरी कर जल्दी फंक्शनल किया जाएगा।
डलहौजी का नाम बदले जाने पर बोले, अभी ऐसा कुछ नहीं
सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि डलहौजी का नाम बदले जाने के संबंध में सुब्रमण्यम स्वामी के पत्र पर उन्होंने कहा कि अभी ऐसा कुछ नहीं किया जा रहा है।