हिमाचल प्रदेश में सोमवार को 17 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। शिमला जिले में चार, कांगड़ा चार, सोलन चार, मंडी दो, ऊना एक, बिलासपुर एक और हमीरपुर एक मौत हुई है। उधर, प्रदेश में 596 नए कोरोना पॉजिटिव मामले आए हैं। कांगड़ा जिले में 130, मंडी 123, चंबा 82, शिमला 58 , सोलन 32, हमीरपुर 35, बिलासपुर 31, कुल्लू 35, ऊना 30, किन्नौर 21, सिरमौर 14 और लाहौल-स्पीति में पांच नए मामले आए हैं। बीते 24 घंटों के दौरान 1444 लोगों ने कोरोना को मात दी।
अब प्रदेश में कुल कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 195755 पहुंच गया है। इनमें से अब तक 184878 संक्रमित ठीक हो चुके हैं। सक्रिय कोरोना मामले घटकर 7555 रह गए हैं। प्रदेश में अब तक 3299 संक्रमितों की मौत हुई है। बीते 24 घंटों के दौरान कोरोना की जांच के लिए 18444 लोगों के सैंपल लिए गए। प्रदेश के 11 जिलों में सक्रिय मामले एक हजार से नीचे आए गए हैं। कांगड़ा ही अब एक हजार से अधिक सक्रिय केस है।
किस जिले में कितने सक्रिय मामले
कांगड़ा 1730
शिमला 829
सोलन 569
मंडी 933
चंबा 804
सिरमौर 538
ऊना 584
बिलासपुर 269
हमीरपुर 626
कुल्लू 371
किन्नौर 226
लाहौल-स्पीति 76
कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.3 प्रतिशत
प्रदेश में पिछले एक सप्ताह के दौरान राज्य का कोरोना पॉजिटिविटी रेट 5.3 प्रतिशत रहा है जोकि राहत की खबर है। 31 मई से छह जून तक हिमाचल में 1 लाख से ज्यादा सैंपलों की जांच की गई। इनमें से केवल पांच हजार से ज्यादा ही नए पॉजिटिव मिले हैं। अगर इसी तरह का क्रम जारी रहा तो हिमाचल में सरकार लोगों को और भी छूट दे सकती है।