फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह से मिले सीएम जयराम ठाकुर, उठाया ये मामला

Thu, 11 Jul 2019 06:39 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट करते सीएम जयराम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गुरुवार को नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। इस दौरान सीएम ने  हिमाचल में सैन्य हवाई अड्डे की स्थापना की मांग उठाई।

विज्ञापन


 हिमाचल में सैन्य हवाई अड्डे की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया कि उनकी इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सशस्त्र बलों और सैन्य अभियान के लिए चंडीगढ़ के अतिरिक्त इस क्षेत्र में कोई भी रक्षा हवाई अड्डा नहीं है।

सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण जिला मंडी में रक्षा हवाई अड्डे की स्थापना करना आवश्यक है। इस हवाई अड्डे को नागरिक उद्देश्य के लिए भी प्रयोग में लाया जा सकता है। इससे प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और राज्य की आर्थिक भी समृद्ध होगी।
विज्ञापन




 

विज्ञापन

केंद्रीय कानून मंत्री से भेंट 

मुख्यमंत्री ने अवगत करवाया कि राज्य सरकार ने मंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हवाई अड्डे का निर्माण प्रस्तावित किया है, जिसके लिए नागचला में 3479 बीघा भूमि का भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण नई दिल्ली की टीम द्वारा निरीक्षण व सर्वेक्षण कर लिया है। सर्वेक्षण के बाद इस स्थान को उपयुक्त पाया गया है। मंडी प्रदेश के सभी स्थलों के केंद्र में पड़ता है और साथ लगते सीमा क्षेत्रों की ओर जाने के लिए भी सड़क मार्ग पर स्थित है। उन्होंने रक्षा मंत्री से इस प्रस्तावित हवाई अड्डे को रक्षा हवाई अड्डे के रूप में विकसित करने का आग्रह किया है।

ये भी रहे मौजूद
केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात के दौरान उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह, मंडी के सांसद रामस्वरूप शर्मा, कांगड़ा के सांसद किशन कपूर, शिमला के सांसद सुरेश कश्यप, अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. श्रीकांत बाल्दी, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव संजय कुंडू, लोक निर्माण विभाग के प्रधान सचिव जेसी शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह उपस्थित रहे।मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद से भी शिष्टाचार भेंट की और उन्हें हिमाचल प्रदेश आने का निमंत्रण दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें