फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सीजन में अब तक के रिकॉर्ड रेट पर बिका स्पर सेब, पढ़ें पूरा मामला

Thu, 11 Jul 2019 02:39 PM IST
Krishan Singh विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सेब की वैरायटी स्पर ने शिमला की भट्ठाकुफर फल मंडी में धमाकेदार एंट्री की है। बुधवार को ठियोग के बागवान का सेब रिकॉर्ड 3500 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिका। पिछले साल स्पर को शुरुआत में 2700 से 3000 रुपये तक ही रेट मिले थे।

विज्ञापन


इस सीजन की शुरुआत में ही स्पर 3500 रुपये बिका है, जिससे आने वाले दिनों में रेट और ऊपर जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ठियोग की टियाली पंचायत के शाई गांव के बागवान राम स्वरूप का स्पर स्कॉरलेट-टू 3500 रुपये प्रति पेटी बिका।

राम स्वरूप ने बताया कि वह स्पर स्कॉरलेट-टू की 24 पेटियां फल मंडी लाए थे। इनमें ‘फर्स्ट’ ग्रेड की 18 और सेकेंड ग्रेड की 6 पेटियां थीं। फर्स्ट ग्रेड का सेब जिसका वजन 28 से 30 किलो था 3500 रुपये बिका।

विज्ञापन
विज्ञापन

- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि तीन साल पहले स्पर स्कॉरलेट-टू की कलम लाकर मदर प्लांट तैयार किया था। मदर प्लांट से 200 पेड़ों का बगीचा खड़ा किया। पिछले साल सैंपल के तौर पर सेब के 4 हॉफ बॉक्स ही तैयार हुए। इस बार 24 पेटियां तैयार हुई हैं।

अगले साल सौ पेटी से ऊपर उत्पादन का लक्ष्य है। रामस्वरूप ठियोग के जाने माने सब्जी उत्पादकों में भी गिने जाते हैं। भट्ठाकुफर फल मंडी स्थित पीआरजे ट्रेडर्स के संचालक अशोक शर्मा ने बताया कि ठियोग के टियाली के सेब उत्पादक की 18 पेटियां 3500 रुपये प्रति पेटी के रेट पर बिकी हैं।

सेब की क्वालिटी बहुत बढ़िया है। रंग और वजन में सेब ‘ए’ ग्रेड था। उत्तर प्रदेश बनारस के लदानी (कारोबारी) ने यह सेब खरीदा है। बनारस के बड़े शापिंग कांप्लेक्स और पांच सितारा होटलों में यह सेब बिकेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें