उन्होंने उद्योगपतियों से परियोजना प्रस्तावों को जल्द से जल्द भेजने का अनुरोध किया और उन्हें जून 2019 में धर्मशाला में ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।निवेशकों ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि वे जल्द ही ठोस प्रस्तावों और निवेश योग्य परियोजनाओं के साथ आएंगे। उन्होंने बैठक के दौरान बहुमूल्य जानकारी भी दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों में प्रमुख रुप से हीरो कॉरपोरेट सर्विसेज के अध्यक्ष एसके मुंजाल, मुंजाल ऑटो इंडस्ट्रीज
के पूर्वकालीन निदेशक अनुज मुंजाल, जेबीएम समूह के अध्यक्ष एसके आर्य, रेडिसन समूह के अध्यक्ष केबी काचरू, हिंदुस्तान पावर प्रोजेक्ट्स के अध्यक्ष रतुल पुरी, पवन हंस लिमिटेड के चेयरमैन बीपी शर्मा, बर्ड ग्रुप की चेयरमैन राधा भाटिया, आनंद डेयरी के अध्यक्ष आरएस दीक्षित और इंडियन सव कांटिनेंट मेडट्रॉनिक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित के सिंह शामिल थे। बैठक में मुख्य सचिव बीके अग्रवाल और अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग मनोज कुमार भी उपस्थित थे।