फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ मेले के लिए हिमाचल के इस शहर से चलेगी विशेष ट्रेन

Fri, 11 Jan 2019 10:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज के कुंभ मेले के लिए ऊना जिले के अंब-अंदौरा स्टेशन से प्रयागराज के लिए एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। केंद्र सरकार ने प्रदेशवासियों को यह सौगात दी है। यह ट्रेन 19 जनवरी, 8 फरवरी और 19 फरवरी को चलेगी। पंद्रह जनवरी से प्रयागराज में कुंभ मेला शुरू हो रहा है, जिसमें देश भर से श्रद्धालु जाएंगे। हिमाचल से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कुंभ मेले में हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन


 सांसद अनुराग ठाकुर ने इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश के श्रद्धालुओं को इस विशेष ट्रेन के माध्यम से प्रयागराज के लिए यात्रा करने में आसानी होगी। विशेष ट्रेन संख्या 04512 सुबह 4:10 बजे अंब-अंदौरा से चलेगी और अगली रात दो बजे प्रयागराज पहुंचेगी। वहीं ट्रेन संख्या 04511 प्रयागराज से रात 10:30 बजे चलेगी, जो कि अगले दिन देर शाम 8:10 बजे अंब-अंदौरा पहुंचेगी। 

विज्ञापन

यह रहेगा विशेष ट्रेन का रूट 

रेलवे बोर्ड के पीएससी कमेटी के सदस्य हरिओम भनोट ने कहा कि प्रयागराज दौरे के दौरान हिमाचल के इस पक्ष को उठाया गया था और सांसद अनुराग ठाकुर ने भरोसा दिलाया गया था कि ट्रेन शुरू करवाने का प्रयास करेंगे। विशेष ट्रेन तीन दिन कुंभ मेले के लिए चलेगी। 19 जनवरी, 8 और 19 फरवरी को ट्रेन चलेगी। 
 विशेष ट्रेन संख्या 04512 का रूट अंब-अंदौरा शुरू होगा, जो कि ऊना, नंगल, आनंदपुर साहिब, रूपनगर, मोरिंडा, सरहिंद, राजपुरा, अंबाला कैंट, यमुनानगर, सहारनपुर, रुड़की, लक्सर, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, रायबरेली, ऊंचाहार से होते हुए प्रयागराज स्टेशन पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें